पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Teachers39 Union Will Encircle The Education Minister39s Office On March 15

शिक्षक संघ 15 मार्च को शिक्षा मंत्री ऑफिस का करेगा घेराव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी| हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शुक्रवार को एक बैठक कर 15 मार्च को जगाधरी स्थित शिक्षामंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव के लिए रणनीति पर विचार किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अजीत राठी व संचालन जिला सचिव सुखदर्शन सरोहा ने किया। बैठक में राज्य प्रेस सचिव मा. वजीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के शिक्षामंत्री शिक्षा एवं शिक्षक के मुद्दों पर जो संवेदनहीनता दिखा रहे हैं उसी के रोष स्वरूप अध्यापक संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के शिक्षक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यभर मंे शिक्षकों के लगभग 40 हजार पद रिक्त हैं, लम्बे समय से पदोन्नतियां लंबित हैं। यहां अनिल श्योराण, अनूप सिवाच, महेन्द्र श्योराण, कृष्णा सिवाच, सुशीला देवी, सज्जन सिंह, सरोज रानी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...