- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News Technical Staff Union Submitted Memorandum To Mla Dr Krishna Middha Regarding Demands
तकनीकी कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा काे ज्ञापन सौंपा
जींद | औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी कर्मचारी संघ हरियाणा ने शनिवार को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मिलकर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई 144 वर्ग अनुदेशकों और 1410 अनुबंधित अनुदेशकों के पदों को भरा हुआ मानकर अन्य बचे पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी किए जाने को लेकर गुहार लगाई। विधायक ने संघ प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सीएम तक पहुंचा दिया जाएगा। औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी कर्मचारी संघ के महासचिव प्रदीप सोनी ने बताया कि आईटीआई विभाग में भर्ती निकली हुई है। जिनके कारण विभाग में कार्यरत 1410 अनुबंधित अनुदेशकों की नौकरी जाने का खतरा बना हुआ है, जबकि ये कर्मचारी विभाग में पिछले सात-आठ सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों के माननीय उच्च न्यायालय में केस भी विचाराधीन हैं। जब तक कोर्ट का कोई निर्णय नहीं आ जाता, तब तक इन भर्तियों का परिणाम घोषित नहीं किया जा सकता है, लेकिन एचएसएससी भर्ती प्रक्रिया का आगे बढ़ा रहा है। इससे तकनीकी कर्मचारी संघ में रोष बना हुआ है। इस मौके पर अमित, पवन, अनीता देवी, वेदप्रकाश, जयभगवान मौजूद रहे।