किशोरी गायब : अगवा करने का आरोप
गांव यारा से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को एक युवक अगवा कर ले गया है। शाहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब लड़के के परिजनों से बातचीत करने व विरोध जताने पहुंचे तो उल्टा उन लोगों ने उन पर हमला किया। पिता के साथ मारपीट की। गांव यारा निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि उसकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई। इस दौरान पता चला कि उनकी बेटी को गांव का विशू नामक युवक के साथ किसी ने देखा है। विशू उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। वे लोग विशू के घर बातचीत करने गए। उन्हें बताया कि उनकी बेटी को विशू ले गया है। उनकी बेटी को वापस दिलाएं। बातचीत करके वापस घर आ गया, लेकिन थोड़ी ही देर में विशू के पिता पवन कुमार व उसके चाचा सुभाष, नीटू, मांगाराम व रमेश उसके घर पहुंचे और हमला बोल दिया। लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। थाने पहुंचे शिकायत की। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है।