रादौर | एमडीवीएम पब्लिक स्कूल हाफिजपुर में ब्रिज ऑफ होप संस्था की ओर से सेमिनार लगाया गया। इसमें 8वीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल चेयरमैन अनिल कांबोज व प्रिंसिपल अंजू गुलाटी ने बच्चाें काे बताया कि वे अपने जीवन में नायक से महानायक कैसे बन सकते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मनुष्य को अपनी सुख सुविधाओं का त्याग करना पड़ता है। बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेनी चाहिए। समाज व देशहित के लिए अपना योगदान देना चाहिए, तभी वह सुपर हीरो बन सकता है। माैके पर गीता कांबोज, वाइस प्रिंसिपल रजनी शर्मा, रंजना, कुशुम, परमजीत, अन्नू, अनुराधा मौजूद रहीं।