पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Tender For Broken Roads In The Area Will Be Soon Kanwarpal

क्षेत्र में टूटी सड़कों का जल्द होगा टेंडर: कंवरपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेरी जनता ही मेरा परिवार है। जनता के बीच 24 घंटे उपस्थित रहंूगा। युवाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान रहेगा। यह बात कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने वीरवार को अपने दौरे के दौरान कही। उन्होंने गांव गनौली, गनौला, सनखेड़ा, चगनौली, पीरूवाला, फेरूवाला, राम खेड़ी, चाऊवाला, तारण वाला, भेड़थल, जटहेड़ी, महमूदपुर व बुढेड़ी में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता ने हर चुनाव में उनका हमेशा साथ दिया है। विधानसभा चुनाव में मिली जीत के लिए अपने हलके की जनता को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं। जो सड़कें टूटी हैं, उनका जल्दी टेंडर किया जाएगा ताकि सड़कों को ठीक किया जा सके। प्राथमिकता के आधार पर जिन सड़कों का पैचवर्क होना है, वह भी कराया जाएगा। सड़क के किनारे खड़े सरकारी वृक्षों की बिक्री में से आधा हिस्सा किसानों को मिलेगा। कट रहे सरकारी पेड़ों को चुनने का अधिकार किसानों को होगा। विद्यालयों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए उनमें कमरों का निर्माण व चारदीवारी का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, जगाधरी अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा वरिष्ठ नेता गुलशन अरोड़ा, कर्मसिंह शेरपुर, सुधीर गर्ग, गौरव गोयल व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।

यमुनानगर | दौरे के दौरान चगनौली में ग्रामीणों को संबोधित करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल।
खबरें और भी हैं...