- Hindi News
- National
- Tohana News Haryana News Tharwa39s Team Wins In Cosco Cricket Tournament
कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में ठरवा की टीम ने मारी बाजी
गांव फतेहपुरी में आयोजित 9वें ग्रामीण कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में गांव ठरवा की टीम ने जीत दर्ज की।
सरपंच सोनी सिंह ने बताया कि फाइनल मैच में ठरवा की टीम ने पहले खेलते हुए 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गांव लहरियां की टीम मात्र 80 रनों पर सिमट गई। मैच में 62 रनों की उम्दा पारी खेलने वाले बाला ठरवा को मैन ऑफ द मैच तथा टूर्नामैंट में 110 रन एवं 18 विकेट लेने वाले गांव कन्हड़ी के खिलाड़ी संदीप सैंडी को मैन ऑफ दा टूर्नामैंट का अवार्ड दिया गया। मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस नेता बलजिंद्र सिंह ठरवी ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।
टोहाना। गांव फतेहपुरी के ग्रामीण कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राॅफी प्रदान करते मुख्य अतिथि बलजिंद्र सिंह ठरवी।