पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tohana News Haryana News The Accused In The Paramjit Murder Case Ordered A Jaggery From A Jaggery Seller

परमजीत मर्डर मामले के आरोपी ने गुड़ बेचने वाले से मंगवाया था देसी कट्टा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिमांड के दाैरान पुलिस ने बरामद किया देसी कट्टा, बाइक और 2 कारतूस

गांव समैण में परमजीत उर्फ चीचु की हत्या मामले में आरोपी प्यारे लाल को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश दिए हैं। थाना सदर प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया देसी कट्टी, दो जिंदा कारतूस व बाइक को गांव समैण से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जब वे देसी कट्टा बेचने वाले को काबू करने के लिए आरोपी को लेकर उसके बताए अनुसार यूपी में जा रहे थे तो आरोपी ने बताया कि वह रहने वाला तो यूपी का था लेकिन वह यहां पर गुड़ बेचने आया करता था और उसने उससे ही उक्त देसी कट्टा मंगवाया था। मर्डर मामले में दूसरा आरोपी मनोज पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। आरोपी प्यारे लाल की शिकायत पर मृतक परमजीत सिंह सहित मोहित व सुनील के खिलाफ दर्ज मामले में मोहित व सुनील को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

पुजारी पर हमला करने के दाेषी को 10 साल की कैद

फतेहाबाद| जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके जैन की अदालत ने मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या प्रयास के आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल की कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। टोहाना पुलिस ने 30 मार्च 2019 को किला मोहल्ला टोहाना निवासी मनदीप उर्फ रवि के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में पुरानी कचहरी रोड स्थित गोगामेड़ी मंदिर के पुजारी झामेलानाथ ने बताया था कि उसे सर्वजातीय गोगामेड़ी संस्था ने मंदिर में पुजारी नियुक्त किया था। 29 मार्च 2019 की रात को वह मंदिर में सोया हुआ था। रात को मंदिर में किसी के घुसने का शोर सुना तो वह जाग गया और मंदिर में घुसने वाले को ललकारा। इस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की नियत के चलते उस पर ईंट से वार किया। इसके बाद आरोपी मंदिर के दानपात्र को ईंट से तोड़ने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर ईंट फेंककर मारी।

खबरें और भी हैं...