- Hindi News
- National
- Nangal Mundi News Haryana News The Amount Of Knowledge Students Can Take While Studying Is Less Swami Sharanand
विद्यार्थी पढ़ते समय जितना ज्ञान ले सकें वह उतना ही कम है : स्वामी शरणानंद
निमोठ स्थित पोल स्टार पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी शरणानंद ने मंत्रोच्चारण कर हवन में आहुति डालकर किया। महाराज ने कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ते समय जितना ज्ञान ले सको, वो कम है। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर मॉडल लगाकर अपनी प्रस्तुति दी। विधायक ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। विधायक ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान अधूरा है। बच्चों ने नृत्य, नाटक, कविता, भाषण व देशभक्ति गीत सुनाकर प्रतिभा दिखाई। स्कूल चेयरमैन सतबीर यादव व संतोष यादव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच सत्यवान निमोठ, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह पांडे सीहा, सरपंच प्रतिनिधि लुहाना मदन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि धवाना बीर सिंह, सरपंच ढाणी ठेठरबाद परीक्षित चौहान, डहीना मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव रामसिंह छाबड़ी, महामंत्री संजय कुमार व नरेन्द्र कुमार आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
नांगल मूंदी में निमोठ स्थित पोल स्टार स्कूल में साइंस प्रदर्शनी का शुभारंभ करते स्वामी शरणानंद महाराज।