- Hindi News
- National
- Kalayat News Haryana News The Annual Chyavan Rishi Temple In Village Chaushala Concluded A Week Long Annual Fair
गांव चौशाला के च्यवन ऋषि मंदिर में एक सप्ताह से चल रहा वार्षिक मेला संपन्न
गांव चौशाला में फाल्गुन मास की अमावस्या के बाद पहले रविवार को लगने वाला वार्षिक मेला धूमधाम से संपन्न हो गया। मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवा मन्नतें मांगी तथा च्यवन ऋषि के समाधि पर सफेद पताका फहराई।
मेले में आए बच्चों व महिलाओं ने पूजा अर्चना करने के बाद मेला परिसर के बाहर सजी अस्थायी दुकानों से जमकर खरीददारी भी की। श्रद्धालु इस स्थान पर आकर सफेद ध्वजा चढ़ाते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित बृजेश शर्मा ने बताया कि सूर्योदय से पूर्व ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगना शुरू हो गई थी जो सायंकाल तक जारी रही। पूरे सप्ताह मंदिर परिसर में हवन यज्ञ, पाठ व कीर्तन व तीनों समय भंडारे का आयोजन रहा।
भृगुनंदन के नाम से विख्यात हैं च्यवन| च्यवन ऋषि के बारे में श्रीमद्भागवत में वर्णन आता है कि भगवान विष्णु के नाभिकमल से ब्रहमा की उत्पत्ति हुई तथा भगवान विष्णु के वक्ष स्थल पर चरण रखने वाले ऋषि भृगु ब्रह्मा से पैदा हुए। भृगु के पुत्र के रूप में जन्म लिया ऋषि च्यवन ने तथा सृष्टि में भृगुनंदन के रूप में विख्यात हुए।