- Hindi News
- National
- Gharaunda News Haryana News The Annual Festival Of Akhara Baba Sahajagiri Gao Hospital Dham Will Be Celebrated In May
अखाड़ा बाबा सहजगिरि गऊ चिकित्सालय धाम का वार्षिक उत्सव मई में मनाया जाएगा
करनाल | अखाड़ा बाबा सहजगिरी गऊ चिकित्सालय धाम मार्केट कमेटी गऊशाला रोड करनाल में संस्था के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वरुण जैन को संस्था के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गऊ चिकित्सालय के प्रधान सतीश गुप्ता ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि अखाड़ा बाबा सहजगिरि गऊ चिकित्सालय धाम का वार्षिक उत्सव मई के अंतिम सप्ताह में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में साधु-संतों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता महंत आत्मा राम पूरी के साथ-साथ उप प्रधान दीपक सैनी, ऋषिपाल हेमदा, सचिव संजीव मित्तल, कैशियर प्रवीन गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, मुरारी राम शर्मा, जयपाल गर्ग, पारुल बाली मौजूद रहे।