- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News The Annual Festival Of Arya Samaj Radauri From 14
आर्य समाज रादौरी का वार्षिक उत्सव 14 से
रादौर | आर्य समाज रादौरी का दो दिवसीय चतुर्थ वार्षिक उत्सव 14 व 15 मार्च को रादौरी मेंं मनाया जाएगा। डीएवी स्कूल रादौर के प्रिंसिपल रमन शर्मा व मान सिंह आर्य संरक्षक आर्य समाज रादौर मुख्यातिथि होंगे। आर्य समाज रादौरी के प्रधान शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि सुबह 8 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। दोपहर दो बजे गांव में शोभायात्रा का आयोजन होगा। वहीं रात्रि 8 से 11 बजे तक उपदेश व भजनोपदेश का कार्यक्रम होगा। 15 मार्च को सुबह 8 बजे हवन यज्ञ होगा। दोपहर दो से पांच बजे तक व रात 8 से 11 बजे तक भजनोपदेश का कार्यक्रम होगा। आचार्य प्रताप सिंह, ललित आर्य, विपिन शास्त्री, स्वामी सम्पूर्णानंद कार्यक्रम में उपदेश व भजनोपदेश की प्रस्तुति देंगे।