- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News The Audience Was Fascinated By The Performance Of The Artists
कलाकारों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल एवं सरस्वती कला मंच जुलाना के संयुक्त तत्वावधान में दीवान बालकृष्ण रंगशाला में आयोजित तीन दिवसीय होली महोत्सव खड़दू फागण का समापन हो गया। तीन दिन तक चले इस समारोह में हरियाणा भर से आए 80 लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस समारोह में हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष संजय भसीन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की पूर्व संयुक्त सचिव दीपशिखा अरोड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके अलावा जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की।
प्रदेशभर से आए लोक कलाकार हरपाल नाथ बीन जोगी पार्टी ने बीन पर हरियाणवी लोक धुन बजाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं सरस्वती कला मंच के कलाकारों वेदवती शर्मा, अलका सिंगरोहा, प्रगति, मनीषा नागर, नेहा नागर, अंजलि शर्मा, अंजू मलिक के होली नृत्य ने भी खूब धूम मचाई। यार सुदामा की प्रसिद्ध टीम के सदस्य शीतल जांगड़ा, मुस्कान, मनीषा ने बता मेरे यार सुदामा रे तू घने दिना मैं आया, फागण का महीना आया से रंग गुलाल यू छाया से गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। तीसरे दिन के इस समारोह में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों एवं नृत्यों पर खूब तालियां बजाकर भरपूर मनोरंजन किया। संस्था के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने सभी मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप लोहान, रामभज शर्मा, रजनीश भनोट, रमेश भारद्वाज, विनोद पंवार, नरेंद्र अत्री, सुभाष मौन, अमित कुमार
मौजूद रहे।
जींद. दीवान बालरंगशाला में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि पोस्टर दिखाते हुए। फोटो |भास्कर