- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News The Awakening Of Baba Balak Nath On 14 March
बाबा बालक नाथ का जागरण 14 मार्च को
जगाधरी वर्कशाप| श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर सेवा मंडल फर्कपुर ने वार्षिकाेत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ वार्ड 18 एमसी के पति कर्मवीर सेठी ने किया। मंदिर प्रधान अमरजीत लाल शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को मंदिर में बाबा जी का जागरण हाेगा। बाबा की महिमा मुकेश इनायत सुनाएंगे। मुख्य अतिथि सुखबीर सिंह होंगे। ज्योति पूजन रमन शर्मा व अमन शर्मा करेंगे। 15 को बाबा जी का पवित्र धूणा पूजन, झंडा पूजन व संकीर्तन हाेगा। उसके बाद पुरस्कार वितरण होगा। उधर, श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर प्रचार सभा आर्य नगर से शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ वार्ड 19 के एमसी के पति शिवराम द्वारा किया गया। मंदिर के चेयरमैन संजीव जोशी ने बताया कि बाबा जी का वार्षिक उत्सव 14 मार्च को कम्यूनिटी सेंटर में मनाया जाएगा। 15 को भंडारा हाेगा।