- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News The Body Of Badamo Devi Donated For Medical Research
मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया बदामो देवी का शव
पिहोवा | गांव हरिगढ़ भौरख के डेरा सिरसा की संगत परिवार की बुजुर्ग महिला का शव मेडिकल रिसर्च के लिए परिजनों द्वारा दान किया गया है। बदामो देवी की इच्छा थी कि उसके मरणोपरांत उसका शरीर किसी काम में आ सके। इसलिए उन्होंने पहले से ही शरीर दान किया हुआ था। शुक्रवार को परिजनों ने शव को कंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर गंगोह कॉलेज ऑफ शोभित यूनिवर्सिटी सहारनपुर उत्तर प्रदेश की टीम को सौंपा। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि बदामो देवी (75) की अचानक मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत के बाद जब शव को सौंपा गया तो उनकी बेटियों पुष्पा व संतोष आदि ने कंधा देकर मां को घर से विदा किया।