पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News The City Council Has Increased Budget By About Two And A Half Crores Preparing To Recover The Maximum Electricity Duty

नगर परिषद ने करीब ढाई करोड़ रुपए बढ़ाया बजट सबसे अधिक बिजली ड्यूटी से वसूलने की तैयारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

}विकास कार्य पर 1 करोड़ 97 लाख की राशि खर्च करने का प्रस्ताव

} वेतन पर खर्च होगा 25 करोड़ 46 लाख

} नप हाउस में वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पारित

नगर परिषद हाउस में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 34 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए का बजट पारित किया गया। जो पिछले साल की अपेक्षा दो करोड़ 40 लाख बढ़ाया है। बजट में किए नए प्रावधान में विगत वित्त वर्ष की अपेक्षा सबसे अधिक बिजली ड्यूटी से नप कमाई करेगी। साल 2019-20 के बजट में जहां बिजली ड्यूटी के तौर पर दो करोड़ रुपए जुटाने का प्रावधान नप ने रखा था।

वहीं साल 2020-2021 के लिए इसे सीधा एक करोड़ रुपए बढ़ाकर बिजली ड्यूटी से तीन करोड़ रुपए जुटाने का प्रावधान नप ने रखा है। हाउस टैक्स में भी विगत वित्त वर्ष की अपेक्षा 50 लाख रुपए अधिक वसूलने का टारगेट नप ने रखा है। विगत वर्ष जहां इसके अलावा गृहकर से तीन करोड़ का प्रावधान रखा था। इस बार साढ़े तीन करोड़ किया है। सोमवार को नप के सभागार में वित्त वर्ष 2020-21 के बजट को लेकर चेयरपर्सन उमा सुधा ने पार्षदों की बैठक ली।

अपनी जगह खरीदेगी नप|नप के लिए दशकों से खुद का डंपिंग जोन न होना समस्या बना है, पहले जहां मथाना, बाद में मुकीमपुरा में उधार के डंपिंग जोन पर विरोध हुआ तो नप ने पिपली चिड़ियाघर के नजदीक डंपिंग जोन की व्यवस्था की थी, लेकिन एनजीटी के आदेश पर अब यहां से डंपिंग प्वाइंट नप को बंद करना होगा। नप खुद की पांच एकड़ भूमि डंपिंग प्वाइंट के लिए खरीदेगा। बैठक में विधायक सुभाष सुधा ने जमीन तलाशने की बात कही। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021, आउट सोर्सिंग स्टाफ, टिप्पर ड्राइवरों की समयावधि बढ़ाने बारे चर्चा की गई और सर्व सम्मति से इन प्रस्तावों पर मोहर लगाई गई।

इस तरह इन मदों में रखा 2020-21 का बजट|नप चेयरपर्सन ने कहा नप की ओर से 2019-20 में किराए के मद के रूप में 67 लाख 81 हजार 708 रुपए प्राप्त हुए बकाया वसूली के लिए मामले कोर्ट में विचाराधीन है, इस निर्णय के बाद बकाया राशि वसूली जाएगी। इस बजट में किराए से डेढ़ करोड़ की आय का प्रावधान किया है। 2020-21 के लिए डेवलपमेंट चार्जिज के तौर पर ढाई करोड़ की आय का प्रावधान किया है, दिवाली मेला तय बाजारी के तहत अनुमानित बजट में चार लाख का प्रावधान रखा है, जबकि अस्टाम ड्यूटी के से 15 करोड़ 50 लाख का प्रावधान रखा है। उन्होंने बताया कि फुटकर मदों से जनवरी 2020 तक नगर परिषद को 3 करोड़ 70 लाख 77 हजार 267 रुपए की आय प्राप्त हो चुकी है, जबकि आगामी वित्त वर्ष के लिए फुटकर आय के रुप में चार करोड़ 71 लाख 65 हजार रुपए का प्रावधान रखा गया है। वर्ष 2019-20 में किराए के मद के रुप में 67 लाख 81 हजार 708 रुपए प्राप्त हुए बकाया वसूली के लिए मामले कोर्ट में विचाराधीन है, इस निर्णय के बाद बकाया राशि वसूली जाएगी। इस बजट में किराए से 1 करोड़ 50 लाख रुपए की आय का प्रावधान किया गया है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए डेवलपमेंट चार्जिज से ढाई करोड़ रुपए की आय का प्रावधान किया गया है, जबकि जनवरी 2020 तक नगर परिषद ने विकास चार्जिज के रूप में 50 लाख 16 हजार 727 रुपए की आय हुई है।

वेतन पर खर्च होगा 25 करोड़ 46 लाख का बजट| नप हाउस में वर्ष 2020-21 के लिए वेतन, डीए वृद्धि तथा सरकार द्वारा दिए गए 7वें वेतन आयोग को जहन में रखते हुए 25 करोड़ 46 लाख का प्रावधान किया है। जनवरी 2020 तक नप ने वेतन मद पर 13 करोड़ 58 लाख 8 हजार 26 रुपए की राशि खर्च की है। कंटीजंसी मद के तहत नप द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए 5 करोड़ 1 लाख 50 हजार का प्रावधान किया है।

खबरें और भी हैं...