- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News The Contribution Of Dr Verma Family In Donating And Getting Blood Is Commendable Rameshchandra
रक्तदान करने व कराने में डॉ. वर्मा परिवार का योगदान सराहनीय है : रमेशचंद्र
पूर्व डीसी रमेशचंद्र जरूरतमंदों के लिए निरंतर रक्तदान करना और लोगों को प्रेरित कर उनसे भी रक्तदान करवाने में डॉ. अशोक वर्मा सराहनीय काम कर रहे हैं। वे सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ पर बोल रहे थे। राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित डॉ. अशोक कुमार वर्मा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विधि विभाग की प्रोफेसर सुशीला चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल रोहतास वर्मा और मानव मित्र मंडल के संस्थापक प्रोफेसर राम रतन शर्मा विशेष अतिथि रहे। माता मूर्ति देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संयोजक डॉ. अशोक वर्मा की बेटी दिव्या वर्मा ने पहली बार और भाई विनोद कुमार वर्मा ने 65वीं बार रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में डॉ. अरुण धीमान, प्रशांत शर्मा, गुरप्रीत आदि उपस्थित रहे। शिविर के संचालन में विनोद कुमार खिप्पल, अंजू वर्मा, डॉ. भारतेन्दु हरीश, डॉ. अरुण धीमान, कमल सैनी, रजनीकांत, प्रियंका वर्मा, दिव्या वर्मा, अक्षय वर्मा और याशिका, राज कुमारी पंवार और डॉ. माधविका मदान का योगदान रहा। सारसा विद्यालय के मुख्याध्यपक रमेश शर्मा और डॉ. भारतेन्दु हरीश ने मंच का संचालन किया।