- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News The Delegation Met The Minister Of State Regarding The Demands Of The Mother Group
मदर ग्रुप की मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल राज्यमंत्री से मिला
आंगनबाड़ी परियोजना में खाना बनाने वाली मदर ग्रुप की महिलाओं की मांगों के संबंध में आज संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा से उनके निवास पर मुलाकात की तथा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में जनवादी महिला समिति के राज्य महासचिव सविता, उपप्रधान रामकली जांगड़ा, जिला अध्यक्ष शर्मिला पिलखन, आंगनबाड़ी मदर ग्रुप समिति की राज्य संयोजक नूतन प्रकाश, सह संयोजक सुनीता नीमवाला व जिला अध्यक्ष संतरों टीक शामिल रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मदर ग्रुप की महिलाएं पिछले 12 सालों से आंगनबाड़ी परियोजना में एक रुपए साठ पैसे प्रति बच्चा व गर्भवती महिला के हिसाब से खाना बना रही हैं। इसमें से ही ईंधन, बर्तन, दलिया-दलाई, आटा-पिसाई आदि का प्रबंध करना पड़ता है। पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा तीन दिन हेल्पर व तीन दिन मदर ग्रुप को खाना बनाने के आदेश देकर मदर ग्रुप के काम के दिन भी घटा दिए जिससे मदर ग्रुप का मेहनताना महीने में केवल 200-250 रुपए ही बन पाता है। यह मेहनताना भी मिले हुए साल-साल से ज्यादा हो जाता है। अभी भी ज्यादातर जगहों पर एक साल से मेहनताना नहीं मिला है। इन मुद्दों पर विभाग की मंत्री व अधिकारियों से कई बार बातचीत हो चुकी है। लोकसभा चुनावों से पहले 12 मार्च 2019 को भी डायरेक्टर ने मदर ग्रुप की महिलाओं को बातचीत के लिए बुलाया था। इस बैठक काफी मा ंगों पर सहमति के बावजूद अब तक इन्हें लागू नहीं किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इन मांगों को जल्द से जल्द लागू किया जाए।