- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News The Department Received A Target Of Rs 63 Crore For The Auction Of 96 Liquor Contracts
96 शराब ठेकों की नीलामी का विभाग को 63 करोड़ रुपये का टारगेट मिला
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जिले के शराब ठेकों की नीलामी के लिए मुख्यालय ने जिला आबकारी विभाग को 63 करोड़ का टारगेट दिया है। जिले को प्रदेश में बनाए गए तीन जोन में सी जोन में रखा गया है। शराब ठेके लेने के लिए ठेकेदार 18 मार्च से 19 मार्च शाम चार बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद डीसी की अध्यक्षता में 19 मार्च शाम को ही बिड खोली जाएगी। खास बात यह है कि जिले को पहली बार विदेशी शराब का कोटा मिला है। वहीं पिछले साल की तुलना में अंग्रेजी शराब का कोटा 62 हजार पलक लीटर कम किया गया है। जबकि देशी शराब का कोटा पिछले साल जितना ही रखा गया है। आबकारी विभाग ने वर्तमान वित्त वर्ष के मुकाबले जिले के टारगेट में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यहां बता दें कि साल 2019-20 के लिए जिले को 61.15 करोड़ का टारगेट दिया गया था जिसके अगेंस्ट जिले के 96 शराब ठेके 69 करोड़ में छुटे थे।
2 शराब ठेकों का होगा एक जोन : नई आबकारी नीति में इस बार केवल 2 शराब ठेकों पर ही एक जोन बनाया गया है। जबकि वर्तमान वित्त वर्ष में 6 शराब ठेकों का एक जोन था। इस वर्ष जिले में 96 शराब ठेकों के 16 जोन बनाए गए थे। लेकिन आगामी वर्ष में 96 शराब ठेकों के 48 जोन बनाए गए हैं।
ये मिला शराब का कोटा : जिले में आगामी वित्त वर्ष में देशी शराब के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है तथा इसे पिछले साल जितना ही 40.20 लाख पलक लीटर रखा गया है। 62 हजार की कमी के साथ अंग्रेजी शराब के कोटे को 7 लाख पलक लीटर रखा गया है। इसके अलावा जिले में पहली बार इंडियन मेड फॉरन लीकर की 500 पेटी, फॉरन बीयर की 350 पेटी, तथा वाइन की 150 पेटी का कोटा भी दिया गया है।
पिछले 3 साल का टारगेट
साल टारगेट
2018-19 59 करोड़
2019-20 61.15 करोड़
2020-21 63 करोड़
आगामी वित्त वर्ष के लिए मुख्यालय से जिले को 63 करोड़ का टारगेट दिया गया है। इस बार जिले में 48 जोन बनाए गए हैं। 18 मार्च से 19 मार्च शाम 4 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। 19 को ही शाम को डीसी की अध्यक्षता में बिड खोली जाएगी।\\\'\\\' -वीके शास्त्री, जिला आबकारी उपायुक्त|