पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News The Department Will Now Take Action Against Driver Operators Who Stop Roadways Buses At Private Dhabas

निजी ढाबों पर रोडवेज बसें रोकने वाले चालक-परिचालकों पर अब कार्रवाई करेगा िवभाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा रोडवेज बसों में सफर के दौरान चालक-परिचालक निजी ढाबों पर ब्रेक लगा देते हैं। ऐसे में यात्री लेट हो जाते हैं। आरोप लगता रहा कि ऐसा चालक-परिचालक व ढाबों संचालकों की सेटिंग से होता है। इस बारे में मिल रहीं शिकायतों पर हेडक्वार्टर से पत्र जारी होने के बाद यमुनानगर जीएम रोडवेज लेखराज ने आदेश जारी कर दिए। इसमें चालकों-परचिालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रूट पर आते-जाते समय अपनी बसों को निजी ढाबों पर न रोककर हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा निर्धारित बस स्टैंड पर रोकना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी चेकिंग स्टाफ को आदेश दिए कि सुनिश्चित करें कि कोई भी हरियाणा राज्य परिवहन की बस प्राइवेट ढाबों पर न रुके। यदि कोई चालक, परिचालक ऐसा करता पाया जाता है तो उसकी रिपोर्ट कार्यालय में भेजें।

दिव्यांग की पूरी टिकट बनाने पर भी कार्रवाई

रोडवेज की बसों में दिव्यांग की पूरी टिकट बनाने व गलत व्यवहार करने की मिल रही शिकायतों पर भी मुख्यालय से जीएम को पत्र जारी हुआ। इस पर जीएम रोडवेज लेखराज ने सभी परिचालकों को आदेश दिए कि दिव्यांग का हेडक्वार्टर की हिदायत अनुसार टिकट काटना व उन्हें आरक्षित सीट दिलवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी परिचालक के खिलाफ भविष्य में दिव्यांग यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिली तो विभागीय कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...