- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News The Driver Did Not Have Illegal Relations With The Confession Of Sister In Law Both Of Them Went To See The Fair And I Drove Them
ड्राइवर ने कबूला-भाभी के पड़ोसी से अवैध संबंध नहीं थे मंजूर, दोनों मेला देखने गए तो मैंने उन पर गाड़ी चढ़ा दी
जोड़िया गुरुद्वारे के होला मोहल्ला के मेले में हादसा नहीं तीन लोगों की हत्या हुई है। दो महिलाओं और एक व्यक्ति को कुचल फोर व्हीलर चालक ने उनकी हत्या की। हालांकि वह सिर्फ अपनी भाभी ममता और पड़ोसी अशोक को ही मारना चाहता था। लेकिन उसके फोर व्हीलर के आगे बाइक और एक्टिवा भी आ गई और इस पर सवार शिवानी भी चपेट में आ गई और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि उसकी भाभी और पड़ोसी अशोक के अवैध संबंध हैं। वह पहले भी उन्हें एक साथ आते-जाते देख चुका था। रविवार को होल्ला मोहल्ला के मेले में भी दोनों साथ घूम रहे थे। इस पर उसने उन पर फोर व्हीलर चढ़ा दिया। फर्कपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पहले यह मामला एक्सीडेंट का लग रहा था। पुलिस ने भी घायल शुभम कांबोज की शिकायत पर धारा-279, 337, 304ए और 427 लगाई थी लेकिन जब चालक निखिल से बात की तो उसने खुलासा किया कि उसने जान बूझकर फोर व्हीलर अपनी भाभी ममता और पड़ोसी अशोक पर चढ़ाया है। मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
नशा किया था, फिर वारदात कीः सामने आ रहा है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले नशा किया था। इसके बाद उसने यह वारदात की। आरोपी ने बताया कि उसने भाभी को मेले में जाते देख लिया था। उसके पीछे-पीछे अशोक भी गया था। इसके बाद वह भी उनके पीछे लग गया। जब वे जोड़िया के पास लगे मेले में रोड पार करने लगे तो उसने गाड़ी उन पर चढ़ा दी। उसने नशा किया हुआ था। इसके बाद उसने यह पूरी वारदात की।
शनिवार को घटना को एक्सीडेंट के एंगल से देखा जा रहा था
शनिवार को जोड़िया गुरुद्वारा के पास एक फोर व्हीलर चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में शांति कॉलोनी निवासी ममता, ममता के पड़ोसी अशोक और गांव लखीबांस निवासी शिवानी की मौत हो गई थी। वहीं शिवानी की बेटी शगुन और उनके दो रिश्तेदार घायल हो गए थे। फोर व्हीलर चालक निखिल को लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा था। तब सामने आया था कि हादसे में मारी गई ममता फोर व्हीलर चालक निखिल की सगी भाभी थी। शनिवार को इसे एक्सीडेंट के एंगल से देखा जा रहा था। क्योंकि जोड़िया गुरुद्वारे में होल्ला मोहल्ला का कार्यक्रम था। रोड पर मेला लगा होने से काफी भीड़ थी। तब निखिल कह रहा था कि उसकी चप्पल ब्रेक में फंस गई थी। इससे उससे हादसा हो गया। लेकिन अब यह मामला बिल्कुल पलट गया है।
लोगों के मन में था जानबूझकर किया ऐसा, लेकिन बोल कोई नहीं रहा था
हादसे में मारे गए अशोक, ममता और शिवानी के शव का सुबह सिविल अस्पताल यमुनानगर में पोस्टमार्टम हआ। इस दौरान वहां पर हर आंख नम थी। एक-एक कर तीनों के शवों का पोस्ट मार्टम हुआ। हालांकि वहां पर भी कुछ लोग ये ही कह रहे थे कि निखिल ने यह सब जानबूझकर किया, लेकिन यह बात किसी ने खुलकर नहीं कही कि निखिल ने किस कारण से यह किया। क्योंकि दोनों परिवार के लोग चाहते थे कि ममता और अशोक के बीच जो भी था, वह बात सभी को पता न चले। परिवार के लोग इसे हादसा ही करार देते रहे।
ड्राइवर की बताई कहानी झूठी निकली तो पकड़ा गया
{आरोपी ने पहले से ही बना ली थी प्लानिंग, नशा कर वारदात की{पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ी
होला मोहल्ला में हादसा नहीं हत्या हुई | पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार
आरोपी ने बताया कि वह गाड़ी में एक फैक्टरी से बैरिंग के पार्ट लोड कर ला रहा था। उसे जोड़िया के पास स्क्रैप कारोबारी ने भेजा था। पुलिस ने जब इसकी जांच की कि वह कहां से सामान लेकर आया था और किस ने भेजा था जो उसकी बताई बात झूठी निकली। वहीं इस हादसे के बाद आजाद नगर और शांति कॉलोनी में ये ही चर्चा थी कि निखिल ने यह सब जानबूझकर किया है। क्योंकि उसे पता था कि उसकी भाभी पड़ोसी अशोक के साथ बातचीत करती है। बता दें अशोक का मकान ममता के मकान से एक गली छोड़कर दूसरी गली में है। आरोपी निखिल अभी अविवाहित है और उसके तीन भाई और हैं।
यमुनानगर | आरोपी गाड़ी चालक को ले जाती पुलिस।