- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News The Effect Of Cold Will Remain Till The End Of March
मार्च माह के अंत तक ठंड का असर रहेगा बरकरार
एक बार फिर से शहर के मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसका असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। सुबह व शाम के समय हल्के बादल भी छाए। इस वजह से दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास या कम रहने के चलते मार्च में ठंड का असर बरकरार है।
मौसम विशेषज्ञ सुरेंद्र पाल के अनुसार आगामी दिनाें में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि इस दौरान धूप भी तेज खिलेगी, लेकिन बीच-बीच में बादल
भी छाएंगे।
विषम मौसम का बन रहा योग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के उदयास्त एवं राशि परिवर्तन, वक्री अथवा मार्गी होने का मौसम पर भी कूल-प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कुछ ऐसा ही संयोग 22 मार्च को बन रहा है जो बरसात के साथ-साथ उपल (ओला) वृष्टि का संकेत भी दे रहा है। 22 मार्च को दो शक्तिशाली ग्रह न्याय के देवता शनि तथा पराक्रमी ग्रह मंगल जलतत्व की राशि मकर में साथ हो जाएंगे। मकर शनि ग्रह की राशि है जबकि मंगल मकर राशि में प्रवेश कर उच्च स्तर पर पहुंच जाता है। अत: जलतत्व की राशि में दोनों का एक साथ होना वर्षा के साथ-साथ वायुवेग आदि विषम मौसम का योग भी बना रहे हैं। बार-बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस बार मार्च माह में भी मौसम का यह रूप देखने को मिल रहा है। इसी वजह से ही यह हल्के बादल छा रहे हैं। इसका असर अभी दो दिन और रहेगा।
16 से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
एक दो दिन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस दिल्ली के रास्ते राजस्थान की ओर मूव कर जाएगा। ऐसे में 16 से भिवानी और आसपास के इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। वहीं 20 मार्च के बाद एक अाेर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार हैं, लेकिन वह इतना ज्यादा मजबूत नहीं है। इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
भिवानी। दोपहर बाद भीम स्टेडियम क्षेत्र में आसमान में छाए बादल।