पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News The Effect Of Mist In The Morning It May Rain On Holi

सुबह रहा धुंध का प्रभाव, होली के दिन हो सकती है बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में शनिवार को रात के समय गिरावट आने से रविवार सुबह काेहरा छाया रहा। इससे हाईवे पर दृश्यता करीब 50 मीटर तक रही। रविवार सुबह 9 बजे तक हाईवे पर धुंध छाई रही इसलिए वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ीं। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव व गरज-चमक तथा हवाओं के साथ ही एक मार्च तक बारिश आने की संभावना है।

इसके बाद 10, 11 व 12 मार्च को बरसात के अासार हैं। बता दें कि डब्ल्यू डी के कारण भिवानी सहित आसपास गांवों में गरज के साथ बीते दाे दिन पहले बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। इससे रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

फिर लाैटेगी हल्की ठंड

ठंड का एक दौर और शुरू होने जा रहा है । यह लगभग 12 मार्च तक चलने की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हो सकती है।

जाने... क्याें बना काेहरा

नमी वाली हवा ऊपर उठकर ठंडी हा़े गई। जलवाष्प संघनित होने से जल की बूंदों में तब्दील हाे गईं। जलवाष्प से छोटी पानी की बूंदें वायुमंडल में कोहरे के रूप में फैल गई।

भिवानी। हालुवास गेट चौक से लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज व देवसर चुंगी कर ओर की ओर जाने वाले मार्ग पर छाई घनी धुंध।
खबरें और भी हैं...