पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Israna News Haryana News The Eighth Consecutive Paper Is Also Viral Taking Photos From Mobile Being Taken Inside The Center

लगातार आठवां पेपर भी वायरल, केंद्र के अंदर ले जा रहे मोबाइल से फोटो लेकर ग्रुप पर कर रहे आउट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा बोर्ड की परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट में ही शुक्रवार को भी पेपर वायरल हो गया। यह लगातार आठवां पेपर है, जो इसराना और गन्नौर में सोशल मीडिया पर आ गया। यह पेपर सीनियर सेकेंडरी का फिजिकल एजुकेशन का था, जिसे आसान माना जाता है। बावजूद इसके जमकर नकल चली। गन्नौर में तो एक परीक्षा केंद्र पर चुतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने केंद्र के अंदर से पेपर के फोटो मोबाइल में खींचकर बाहर भेजने तक का दावा किया। उनके यह इसलिए आसान सा काम है, क्योंकि वो परीक्षा में कहीं भी घूम सकती हैं। इसीलिए नकल कराने वालों के हौंसले बुलंद हैं। बोर्ड पता नहीं लगा पा रहा है कि सभी पेपर वायरल कहां से हो रहे हैं।

 भिवानी बोर्ड की परीक्षा बनी मजाक**

ये है नकल का असल सबूत, एक हाथ में दो-दो सेट पेपर, अब तो कठोर कदम उठाएं

सीएम फ्लाइंग हुई सक्रिय, पेपर लीक करने वाला टीचर काबू

लगातार सामने आ रहे नकल और पेपर वायरल के खुलासों के बाद सक्रिय हुई सीएम फ्लाइंग ने चरखी दादरी से एक टीचर को काबू किया है, जिस पर गुरुवार को पेपर वायरल करने का आरोप है। शुक्रवार को नकल के कुल 154 मामले दर्ज किए गए। ड्यूटी से कोताही बरतने पर 7 सुपरवाइजर, 2 लिपिक और 1 केंद्र अधीक्षक को ड्यूटी से रिलीव किया गया। 2 केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई और 1 केन्द्र शिफ्ट किया गया है।

(हमारा उद्देश्य एक बच्चे को टारगेट करना नहीं है। व्यवस्था को एक्सपोज करना है। इसलिए हम नाम और रोल नंबर नहीं छाप रहे हैं।)

12वीं का फिजिकल एजुकेशन का पेपर परीक्षा शुरू होते ही वायरल हो गया। परीक्षार्थी के पास बी व सी दो सेट पेपर दिख रहे हैं। फोटो में छात्र का एडमिट कार्ड दिख रहा है, जिस पर एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल इसराना, रोल नंबर और उसका नाम दिख रहा है। परीक्षा केंद्र गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, इसराना भी लिखा है। बड़ी कार्रवाई के लिए इससे बड़ा सबूत क्या चाहिए। मोबाइल से केंद्र के अंदर की ली गई यह तस्वीर कई ग्रुपों में वायरल हुई।
खबरें और भी हैं...