- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News The Entrance To 329 Government Schools Will Be Grand
329 सरकारी स्कूलों के प्रवेश द्वार बनेंगे भव्य
}याेजना पर खर्च होंगे दो करोड़ 99 लाख 90 हजार रुपए
जिले के 329 सरकारी स्कूलों के प्रवेश द्वार भव्य बनाए जाएंगे। इन्हें आकर्षक रूप दिया जाएगा, जिससे लोग आकर्षित हों। साथ ही यहां दी जाने वाली सुविधाओं का भी उल्लेख किया जाएगा। परिसर के अंदर दीवारों पर साइंस और मैथ के फार्मूले लिखे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने दो करोड़ 99 लाख 90 हजार रुपए का बजट जारी किया है। एपीसी डॉ. धर्मवीर का कहना है कि जल्द प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। वित्तीय मंजूरी का इंतजार है। जिले में 329 टोटल स्कूल हैं। इनमें सरकारी प्राइमरी मिडल, हाई स्कूल शामिल हैं। 48 स्कूल सीनियर सेकेंडरी हैं। जिनके गेट नए बनाए जाने हैं।
सुधरेगी स्कूलों की हालत
स्कूलों की दीवार पर वॉल पेंटिंग बनानी हैं। जिसमें पेंटिंग के जरिए साइंस, मैथ के फार्मूले लिख जाएंगे। इसके साथ ही शौचालयों की स्थिति संवारी जाएगी। मैन गेट से लेकर स्कूल परिसर के अंदर तक दोनों और हरियाली की जाएगी। इसके लिए दोनों तरफ फूलों के पौधे रोपित किए जाएंगे।
जिला स्तरीय कमेटी करेगी स्कूलों का दौरा
स्कूल में कोई दीवार बननी है, शौचालय का नवीनीकरण होना है। ऐसे स्कूलों के मुखियाओं को पहले की स्थिति गेट, दीवार, शौचालय की छह से सात फोटो क्लिक करने हैं। इतना ही नहीं ढाई से तीन मिनट की वीडियो बनानी होगी। कार्य होेने के बाद भी यही प्रक्रिया दोहरानी है। फोटो व वीडियो को डीवीडी में अपलोड कर मुख्यालय भेजना है। जिला स्तर पर भी इसे लेकर कमेटी बनाई जाएगी। जो स्थानीय स्तर पर स्कूलों में जाकर दौरा करेगी। फंड हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की अोर से समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक को जारी किया गया है। इस पैसे से वॉल पेटिंग की जाएगी।