पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narwana News Haryana News The Eunuchs Attacked The Eunuchs Who Went To Seek Congratulations

बधाई लेने गए किन्नरों पर युवकों ने किया हमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामनगर की गली नंबर-2 में एक घर में बधाई लेने गए किन्नरों पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें नरेश बाबा गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य किन्नरों की सहायता से घायल को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से जींद रेफर कर दिया। किन्नरों ने शहर पुलिस पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है और कहा कि पुलिस ने भी इस मामले में कोई सुध नहीं ली और नागरिक अस्पताल में खानापूर्ति करके वापस चली गई।

शहर के किन्नरों के दो गुट बने हुए हैं, जिसको लेकर दोनों गुटों में तनातनी बनी हुई है। कई दिन पहले भी सिटी थाना पुलिस ने नरवाना निवासी नरेश की शिकायत पर नरवाना निवासी रेशमा, दीप व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद अब रविवार को कुछ लोगों ने बधाई लेने गए किन्नर समाज के लोगों पर हमला कर नरेश बाबा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। किन्नर अनु, महक व मनीषा ने बताया कि रामनगर में बधाई लेने गए हुए थे तो दो बाइकों पर सवार 6 लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमलावर डंडों व तेजदार हथियारों से लैस थे। किन्नर अनु ने कहा कि इस मामले में शहर पुलिस भी नरमी बरत रही है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करें। शहर थाना प्रभारी मनीष सहारण का कहना है कि एरिया को लेकर किन्नर समाज के दो गुटों में तनातनी बनी हुई है। कई दिन पहले एक गुट के तीन लोगों पर मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया था, लेकिन जब दोनों गुटों को आमने-सामने बैठाया गया तो आगे लड़ाई न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन रविवार को फिर लड़ाई झगड़ा करने की सूचना मिली है। घायल के बयान लेने के लिए पुलिस कर्मचारी मौके पर गया हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।

नरवाना. घायल नरेश बाबा को रेफर करते हुए।
खबरें और भी हैं...