- Hindi News
- National
- Kharkhoda News Haryana News The Factory Operator Complained To The Cm Asking For The Money A Case Was Registered
फैक्ट्री संचालक ने मंथली मांगने की शिकायत सीएम को दी, मामला दर्ज
खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर वर्षाें से चली रही एक भबानी पिग्मैंट संचालक से मंथली मांगी। पीड़ित ने मामले की शिकायत खरखौदा पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी खरखौदा का एक युवक बताया जा रहा है, जिसने संचालक को धमकी दी है कि अगर उसने मंथली नहीं दी तो उसकी फैक्ट्री नहीं चलने देगा। शहर के सोनीपत मार्ग पर भबानी पिगमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कैमिकल बनाने की फैक्ट्री है। जिसके मालिक अश्वनी से मंथली मांगी गई है। मालिक अश्वनी ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। खरखौदा थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री संचालक ने मामले की शिकायत दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।