- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News The Family Went To Get Medicine Cash And Jewelry Stolen From Home
परिवार गया था दवाई लेने, घर से नकदी व जेवर चोरी
यमुनानगर | नंदा कॉलोनी निवासी शकुंतला ने बताया कि छह मार्च शाम वह और उसकी मां कलावती दवाई लेने के लिए दिल्ली गए थे। दवाई लेने के बाद शनिवार देर शाम जब वह अपने घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। अंदर अलमारी खुला पड़ी थी। जिसका लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था। जिसमें दो सोने की चेन, दो सोने की अंगुठियां, सोने की एक जोड़ी बाली, छुमकी व चांदी का हार, चांदी की टंगड़ी और चांदी की पायल व 35000 रुपये गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।