पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसानों ने की न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गुरुद्वारा डेरा साहिब में ब्लॉक प्रधान जीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन तहसीलदार नवजीत कौर बराड़ को सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। आर्य ने कहा कि सरकार अनाज मंडियों से खरीद बंद करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि खरीद बंद न कि जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रखा जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि धान के सीजन मे पराली जलाने पर किसानों के चालान किए थे और मुकदमे दर्ज किए थे उनको वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मुकदमे वापिस नहीं लेगी तो भारतीय किसान यूनियन आंंंंंंंंंंंदोलन करने पर मजबूर होगी। आर्य ने कहा कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2500 रुपए प्रति क्ंिवटल दिया जाए और किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए। अन्नदाता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा कि 5100 रुपए पेंशन करने का झूठा वादा किया था और सरकार बनने के बाद 5100 रुपए पेंशन के वायदे को लागू नहीं किया गया। इस अवसर पर मास्टर रामकुमार पीटीआई, छत्रपाल सिंधड, कुलवंत सिंह, कैप्टन लखी राम, सुखा सिंह वडैच, लखपत शास्त्री, फतेह सिंह झींडा, सुखवंत खांडाखेड़ी, मुख्यतार सिंह, अंग्रेज कबुलपुर खेड़ा, सुभाष उपलानी, भाग सिंह, रिछपाल, शोभा सिंह आदि किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...