पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News The Farmers Staged A Demand For Special Girdawari For The Damage Caused By Hailstorm

किसानों ने धरना दे की ओलावृष्टि से हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बकरियांवाली व खारी सुरेरां के किसानों ने दिया धरना

दो दिन पहले जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों काे हुए भारी नुकसान की भारपाई के लिए गांव बकरियांवाली व खारी सुरेरां के किसान भी स्पेशल गिरदावरी कराने की मांग लेकर लघुसचिवालय पहुंचे। किसानों ने डीसी से मिलने के लिए लघुसचिवालय का कूच किया। मगर जब डीसी नहीं मिले तो उन्होंने लघुसचिवालय के मुख्य गेट पर ही धरना दे दिया। लघुसचिवालय के गेट पर खड़े कर्मचारियों ने किसानों को बताया कि डीसी अभी मीटिंग में हैं, लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी डीसी किसानों से मिलने नहीं पहुंचे तो किसानों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने लघुसचिवालय के मुख्य गेट पर ही धरना दे दिया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को समझाया, मगर किसान उपायुक्त को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसएचओ सिविल लाइन अमित बेनीवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया कि डीसी अभी मीटिंग में हैं। जैसे ही मीटिंग खत्म होती है, किसानों को मिलवा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसान मुख्य गेट से उठ गए और डीसी का इंतजार करने लगे। बाद में किसानों का प्रतिनिधमंडल डीसी से मिला । डीसी ने तहसीलदार को मौका देखने व फसलों के नुकसान की रिपोर्ट के आदेश दिए। किसानों ने बताया कि 11 मार्च को हुई ओलावृष्टि से उनकी फसलों को नुकसान हुआ है।

बीमा क्लेम करने आए किसानों बोले- फसल बेच करने थे बेटी के हाथ पीले

चौपटा क्षेत्र में बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं व चने की फसल को हुए नुकसान की भरपाई करवाने के लिए बीमा क्लेम के आवेदन करने को लेकर चौपटा के खंड कृषि कार्यालय में दूसरे दिन भी किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। रूपावास के किसान कृष्ण कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि से सरसों की फसल तो पूरी तरह से खराब हो गई है। किसान जगदीश ने बताया कि सोचा था कि इस बार फसल अच्छी होने पर बेटी के हाथ पीले करूंगा लेकिन पकी पफसल पर कुदरत की मार ने सारे सपने चोपट कर दिए।

लघुसचिवालय के गेट के आगे धरना देकर बैठे किसानों को समझाते सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित बेनीवाल।
खबरें और भी हैं...