- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News The First Plant On The City Made Dividers And Now The Grills Are Being Applied On Them
शहर में बने डिवाइडर पर पहले लगाए पौधे और अब उन्हीं के ऊपर लगाई जा रही ग्रिल
एनएचएआई की अाेर से गोहाना रोड पर बने डिवाइडर पर लगाई जा रही लोहे की ग्रिल से 100 से अधिक पौधे खराब हो रहे हैं। यह ग्रिल पौधों के ऊपर से ही लगाई जा रही। जिससे काफी पौधों को उखाड़ दिया गया और अधिकतर पौधों के ऊपर से ही ग्रिल लगाई जा रही है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी हाईवे पर डिवाइडर पर पौधे लगाए गए हैं।
बीच सड़क से कोई सड़क पार कर दूसरी साइड न जाए, इसके लिए ग्रिल लगाई जा रही है। पौधे खराब होने के कारण हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है और साथ ही पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पिंडारा गांव से रानीतालाब तक बने डिवाइडर पर ग्रिल लगाई जा रही है। शहर में प्रदूषण का आम लोगों पर कोई असर न हो इसके लिए सड़कों पर बने डिवाइडर पर पौधे लगाए जाते हैं। फिलहाल एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि ग्रिल लगाने का कार्य चल रहा है। अगर ऐसी कोई बात है तो जहां-जहां पौधे हैं वहां जगह को छुड़वा दिया जाएगा।
ग्रिल लगाते समय पौधों के लिए छोड़ी जाएगी जगह
गोहाना रोड पर ग्रिल लगाने का कार्य चल रहा है। अगर पौधों के ऊपर से ग्रिल लगाई जा रही है तो ठेकेदार से बात कर जहां पौधे लगे हुए हैं। उन जगहों पर खाली छोड़ा जाएगा।
-वीके शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई।
शहर की समाजसेवी संस्थाओं ने मिलकर लगाए हैं पौधे
सड़कों पर बने डिवाइडर पर शहर की स्कूलों के बच्चों व समाजसेवी संस्थाओं ने पौधरोपण कार्यक्रमों के जरिए पौधे लगाए गए हैं। ऐसे ही हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए हैं। इनकी देखरेख प्रशासन करता है।
जींद. गोहाना रोड पर डिवाइडर पर लगाए गए पौधों के ऊपर से लगाई गई ग्रिल।