पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narwana News Haryana News The Gathering Staged About The Problems Of Farmers

किसानों की समस्याओं को लेकर सभा ने दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरवाना | अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर नरवाना खंड में धरना दिया। जिसमें नरवाना ब्लॉक के विभिन्न गांवों के किसानों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा ईकाई भिखेवाला के प्रधान व पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह ने की। धरनास्थल से किसानों ने एसडीएम ऑफिस तक प्रदर्शन किया और एसडीएम के नाम तहसीलदार नरवाना को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। गुरूसर ईकाई के प्रधान राजबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसान हितैषी बनाया जाए और एकड़ को ईकाई माना जाए। मोहलखेड़ा ईकाई के प्रधान किशोरी लाल ने कहा कि फसलों के उचित भाव दिया जाए। दनौदा ईकाई के प्रधान सत्यवान नैन ने कहा कि जिन किसानों ने बिजली कनैक्शन के लिए कुछ वर्ष पहले पैसे जमा करवा दिए हैं। उन्हें जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएं। मा. बलबीर सिंह पूर्व राज्य प्रधान हरियाणा राज्य अध्यापक संघ ने बेमौसमी बारिश के कारण फसल के नुकसान की गिरदावरी व जल भराव निकासी की मांग की। उन्होंने मांगें रखी कि स्वामी नाथ आयोग की सिफारिश सीटु के तहत लागू हो, किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत जारी किए गए पैसे हर किसान के खाते में जल्द से जल्द डाले जाएं, किसान की हर फसल समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जाए, आवारा पशुओं का प्रबंध किया जाए।
खबरें और भी हैं...