पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News The Government That Guards The Police In Rice Mills Did Not Give 600 Crores Of Farmers39 Paddy Bajrang Garg

राइस मिलों में पुलिस का पहरा लगाने वाली सरकार ने किसानों की धान के 600 करोड़ नहीं दिए: बजरंग गर्ग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने गुरुवार को कैथल अनाजमंडी में आयोजित मीटिंग में व्यापारियों की समस्या सुनी। इसके बाद जिमखाना क्लब में प्रेसवार्ता में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार डगमगा गई है। यहां तक कि हरियाणा पर सरकार ने 1 लाख 98 हजार करोड़ का कर्जा चढ़ाकर जनता को कर्जे में डुबो दिया है। सरकार गलत नीतियों के कारण प्रदेश में लगातार व्यापार व उद्योग धंधे ठप होते जा रहे हैं। राइस मिलों पर पुलिस का पहरा बिठाने वाली सरकार द्वारा अभी तक किसानों की धान की करीब 600 करोड़ की पेमेंट आज तक नहीं की गई है। इससे आढ़ती व किसान परेशान हैं।

उद्योगपतियों को सस्ती जमीन व कम ब्याज पर लोन दे सरकार| प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि उद्योग धंधे ठप होने के कारण प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जबकि सरकार उद्योगों के माध्यम से 75 प्रतिशत बेरोजगारों को नौकरी में आरक्षण देने की बात कर युवाओं को गुमराह कर रही है। क्योंकि सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किसी प्रकार की योजना नहीं बना रही है। कहा कि सरकार युवाओं को गुमराह करने की बजाय भाजपा ने 2014 व 2019 में जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था, सिर्फ उसे ही पूरा कर दे तो ही प्रदेश के हर वर्ग को राहत मिल जाएगी। लेकिन भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। -नए उद्योगों को स्थापित करने के लिए सरकार को उद्योगपतियों को सस्ती जमीन, बिजली के बिलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी, उद्योगपतियों को कम ब्याज पर लोन देने चाहिए।

कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से 51 रुपए लीटर पेट्रोल

गर्ग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेलों की कीमतों में गिरावट आ रही हैं। जिस हिसाब से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है उस हिसाब से डीजल का रेट लगभग 42 रुपए प्रति लीटर व पेट्रोल के रेट लगभग 51 रुपए प्रति लीटर होना चाहिए। लेकिन सरकार पेट्रो कीमतों में कमी न करके जनता की जेबों पर डाका डाल रही है। मौके पर जिला प्रधान सरवन गोयल, शहरी प्रधान सिंकदर लाल गुप्ता, प्रदेश प्रचार सचिव राजीव गुप्ता, बार एसोसिएशन पदाधिकारी अशोक गोयल, ऑल हरियाणा आयल एसोसिएशन प्रधान शिवनारायण गोयल, युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, युवा प्रधान सुमित बंसल, कोषाध्यक्ष करूण असिजा, युवा सेक्टरी राकेश गर्ग, मौजूद रहे।

कैथल| पत्रकारों से बात करते हुए  हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व अन्य।
खबरें और भी हैं...