- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News The Head Cashier Himself Spent Instead Of Depositing 4376 Lakh In The Bank Of The Corporation
निगम के ~43.76 लाख बैंक में जमा करवाने की बजाए खुद खर्च करता रहा हेड कैशियर
बिजली निगम की आमदनी को बैंक में जमा करवाने की बजाए हेड कैशियर ब्याज हड़पने के लिए खुद प्रयोग करता रहा। निगम ने जांच की तो हेड कैशियर द्वारा की जा रही धोखाधड़ी का खुलासा हुआ, जिसके खिलाफ एसडीओ की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। एसडीओ राहुल वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि हरिकिशन बिजली निगम में लाइनमैन है, जो ऑपरेशनल सब डिविजन कार्यालय चीका में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत है। 3 मार्च को जब निगम के कैश संबंधित रिकॉर्ड की जांच हुई तो 43 लाख 76 हजार 538 रुपए नहीं मिले। यह बैंक की रेवन्यू राशि थी, जो न तो बैंक में जमा करवाई और न ही चेस्ट में रखी मिली। आरोप है कि हरिकिशन ने निगम की राशि का दुरुपयोग किया है। जिससे निगम को आर्थिक नुकसान हुआ। 43.76 लाख रुपए का आरोपी ने कितना ब्याज हड़पा निगम इसका अनुमान लगाने में जुटा है। हालांकि आरोपी को धोखाधड़ी पकड़ी गई तो उसने 43 लाख 76 हजार 538 रुपए की राशि बैंक में जमा करवा दी। चीका थाना से एएसआई जयपाल ने बताया कि आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।