- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News The Help Of The Injured Got From The Corporation Cum Commissioner
घायल की मदद को निगम सह आयुक्त से मिले
सोनीपत | हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ब्रांच कमेटी पब्लिक हेल्थ सोनीपत यूनियन शिष्टमंडल की मीटिंग नगर निगम कार्यकारी अभियंता अशोक रावत, कार्यकारी अभियंता सौरभ नैन, और ज्वाइंट कमिश्नर शंभू राठी के साथ हुई। यूनियन शिष्टमंडल का नेतृत्व जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने किया। जिसमें अधिकारियों को होली के दिन सूरज नाम के कर्मचारी के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने चाकू मारकर घायल करने के घटनाक्रम से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यह हादसा कर्मचारी के साथ ऑन ड्यूटी हुआ था जिसके कारण विभाग की जिम्मेवारी बनती है कि कर्मचारी को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराया जाए तथा उन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त पुलिस कार्रवाई की जाए। जिस पर ज्वाइंट कमिश्नर ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुबे सिंह पहलवान, धूप सिंह लाकड़ा, शंभू कुमार, राजबीर शर्मा, मौसम कुमार, दलीप सिंह, शिवराज, बलवंत सिंह, सतबीर शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।