- Hindi News
- National
- Pai News Haryana News The Intermittent Rains Exposed The Claims Of Public Works Department
रुक-रुक कर हुई बरसात ने खोली लोक निर्माण विभाग के दावों की पोल
कलायत| पिछले दो दिन पहले रुक-रुक कर हुई बरसात ने नगर के सड़क मार्गो की हालत खस्ता कर दी है। जगह-जगह जमा बरसात के पानी ने सड़क में अनेक जगह गड्ढे बना दिए हैं। जिस से राहगीरी काे परेशानी हाे रही है। शहर में कुछ जगह सड़काें पर खड़ा हुआ पानी सड़काें के हालात को जर्जर बना गया। रेलवे रोड पर पानी खड़ा होने की वजह से सडक़ों की हालत खराब हुई है। बरसात के बाद 24 घंटों तक सड़क पर पानी खड़ा रहा। रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले राहगीर कम परेशान नहीं है। वाहन चंद कदम चला भी नहीं कि फिर लगाने पड़ गए ब्रेक। शहर की सड़कों के टूटने का क्रम हर बार बरसात के मौसम में सर्वाधिक रहा है। हलकी बरसात भी शहर की सड़कों की दशा बदल देती है। शहर में कोई सड़क ऐसी नहीं है, जिस पर जगह-जगह गड्ढे न हो या फिर सहज रूप से वाहन निकल सके।लोक निर्माण विभाग जे ई सुशील कुमार ने बताया की रेलवे रोड का कई वर्ष पहले निर्माण किया गया था दोबारा रेलवे रोड का टेंडर हो चुका है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा अन्य कहीं पर सड़क खराब है तो उसे जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा