पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News The Main Accused Of Drug Trafficking Surrenders After 4 And A Half Months

नशा तस्करी के मुख्य आरोपी ने साढ़े 4 माह बाद किया सरेंडर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र | साढ़े 4 महीने पहले गांव हंसाला के खेतों में लावारिस हालत में मिली क्रेटा गाड़ी से बरामद हुए नशे के मामले के मुख्य सरगना जुलाहा मोहल्ला अलवर राजस्थान वासी तायब खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। पुलिस प्रवक्ता रोशनलाल ने बताया 30 अक्टूबर 2019 को थाना झांसा पुलिस को सूचना मिली थी, डेरा गरमुलिया गांव हंसाला के खेतों में एक क्रेटा गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना पर झांसा थाने से सब इंंस्पेक्टर हरबंस लाल की टीम ने गांव हंसाला के खेतों में लावारिश कार को खड़ा देखा। उक्त गाड़ी में नशीला पदार्थ होने के शक पर नायब तहसीलदार जयबीर रंगा की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार थानेसर की हिदायत अनुसार गाड़ी का शीशा तोड़कर दरवाजे को खोल तलाशी ली तो गाड़ी की डिग्गी से चार पैकेट पॉलीथिन जिनके ऊपर प्लास्टिक टेप लगाकर पैक किया हुआ था, मिले। जांच करने में चारों पैकेट में गांजा पत्ती बरामद हुई। वजन करने पर 40 किलो 700 ग्राम हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार जेल भेज चुकी है जबकि नशा तस्करी के मुख्य सरगना तायब खान की तलाश में पुलिस लगी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
खबरें और भी हैं...