- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News The Master Master Of Sainik Nagar Vijaypal Chillar Died
सैनिक नगर के प्रधान मास्टर विजयपाल छिल्लर का निधन
बहादुरगढ़ | वरिष्ठ समाजसेवी और डिफेंस सोसायटी, सैनिक नगर के प्रधान मास्टर विजयपाल छिल्लर का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शहर के रामबाग में किया गया। विजयपाल 57 वर्ष के थे और फ़िलहाल दिल्ली के टिकरी गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक पद पर कार्यरत थे। वह अपने पीछे प|ी और तीन अविवाहित बच्चे छोड़कर गए हैं। बता दें कि वह नवम्बर माह में ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे और तभी से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे और मौत से जूझ रहे थे।