- Hindi News
- National
- Cheeka News Haryana News The Next Installment Will Be Given To The Characters Of Pradhan Mantri Awas Yojana Amandeep Kaur
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को जल्द मिलेगी अगली किस्तें: अमनदीप कौर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लेने वाले पात्र लोगों को जल्द ही 50 हजार रुपए की अंतिम किस्त जारी की जाएगी। ये शब्द नपा चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा ने आज योजना का लाभ पाने वाले परिवारों के मकानों का जायजा लेने के दौरान के कहे। चेयरपर्सन अमनदीप कौर आज प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला इंचार्ज विशाल गुप्ता के साथ मकानों का निरीक्षण करने पहुंची थी। योजना का लाभ पाने वाले परिवारों को बधाई देते हुए चेयरपर्सन ने कहा कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाखों गरीब परिवारों को पक्की छत नसीब हुई है। नपा जल्द ही 45 परिवारों को पहली किश्त, 60 परिवारो की दूसरी किस्त व 10 परिवारों को अंतिम किश्त खाते में डाल रही है। इसके अलावा 60 अन्य नए लोगों को योजना के लिए चिन्हित किया गया है। नपा सचिव सुशील कुमार भुक्कल ने बताया कि योजना के तहत बनाए गए मकानों का सर्वे का कार्य जारी है।मौके पर जेई खुशी राम, टीसीओ नितिन खुराना, प्रकाश भागल, अमित व मदन शर्मा भी मौजूद रहे।