- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News The Pair Led By Panj Pyaar Left For Paonta Sahib Gurdwara The City Kirtan Sangat Welcomed
पंज प्यारों की अगुवाई में जोड़ियां से पांवटा साहिब गुरुद्वारा रवाना हुआ नगर कीर्तन, संगत ने किया स्वागत
डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां में 6 मार्च से शुरू हुए होला मोहल्ला समागम के अंतिम दिन नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब और पंज प्यारों की अगवाई में नगर कीर्तन डेरा थड़ा साहिब जोड़ियां से सुबह 10 बजे अरदास के उपरांत शुरू हुआ। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर जम्मू कॉलोनी, कैंप, कमानी चौक, यमुनानगर बस स्टैंड, फुहारा चौक, छोटी लाइन, मेला सिंह चौक, मटका चौक, अग्रसेन चौक व बूड़िया चौक से होता हुआ दोपहर को छछरौली पहुंचा। छछरौली की संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। यहां सजे कीर्तन दरबार में संत सुरेंद्र सिंह मीठा टिवाना, संत जसकरण सिंह सहारनपुर व अकाल अकेडमी बड़ू साहिब के ढाड़ी जत्थों ने संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया। इसके बाद नगर कीर्तन अपने अगले पड़ाव पोंटा साहब के लिए रवाना हो गया।