- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News The Patient Needs To Take Treatment Of Black Cataract In Time Dr Vipul Goel
मरीज को समय रहते काला मोतिया का उपचार लेना जरूरी : डॉ. विपुल गोयल
दुनियाभर में मार्च माह में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया जाता है। आठ से 14 मार्च तक ग्लूकोमा सप्ताह मनाया गया। इसका उद्देश्य लोगों को ग्लूकोमा के बारे में जागरूक कर अंधता से बचाना है। ग्लूकोमा को ही कालापानी, काला मोतिया या कांच बिंद बीमारियां कहते हैं। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि व्यक्ति को रोग से जुड़ी जानकारी हो ताकि शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय पर इसका इलाज किया जा सके। इसी कड़ी में शनिवार को कैंप लगाया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल गोयल, डॉ. साहिल अरोड़ा ने मरीजों की जांच की। डॉ. विपुल गोयल ने बताया की मोतियाबिंद के बाद लोगों में अंधेपन का सबसे बड़ा कारण ग्लूकोमा है, इसे दृष्टि का गुपचुप चोर भी कहते हैं। इसके लक्षणों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती, आंखों में सामान्यता एक साफ तरल पदार्थ (एक्वेष हयूमर) बहता रहता है, जो आंखों के लैंस को पोषण देता है, इसके बहाव का संचालन करने वाले नाजुक जाल या शिराओं में खराबी आ जाए या बिल्कुल बंद हो जाएं तो ये पदार्थ आंखों से बाहर नहीं निकल पाता। आंख का प्रेशर बढ़ जाता है, इससे आंख नस यानी ऑप्टिक नर्व की कोशिकाएं धीरे-धीरे नष्ट होकर ग्लूकोमा का कारण बनती हैं।