पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhand News Haryana News The People Of Teak Will Give 1100 Rupees And Sweets To The Kinnar Community The Panchayat Decided

किन्नर समाज को 1100 रुपए और मिठाई ही देंगे टीक के लोग, पंचायत ने लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव में युवा गलत दिशा की ओर न भटककर गांव में शांति, अमन व भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित हों और शिक्षा के साथ-साथ खेलों व प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में अपना दिमाग लगाएं। इसी उद्देश्य को लेकर गांव टीक के शिव मंदिर में 36 बिरादरी की एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता गांव के सरपंच विक्रम तंवर ने की। भाजपा नेता रामफल तंवर, शिव मंदिर कमेटी के प्रधान बाबूराम, सर छोटूराम विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष युधिष्ठिर तंवर सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक के दौरान 3 अहम बिंदुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श करके फैसला लिया गया जिसमें सबसे पहले गांव में युवाओं द्वारा एक-दूसरे के प्रति किसी भी प्रकार की द्वेष भावना न रखकर सभी गांव के समूचे विकास के लिए, गांव के भाईचारे, शांति व अमन बनाए रखने के लिए अपनी युवा शक्ति व युवा सोच को गांव के विकास के लिए, शिक्षा और खेलों में भाग लेकर, गांव का नाम रोशन करने के लिए लगाएं।

इसके अलावा गांव में सुखदुआ (किन्नर) समाज द्वारा किसी भी परिवार को ज्यादा शगुन राशि देने के लिए अनावश्यक दबाव बनाए जाने को लेकर और गांव में हलका विधायक रणधीर सिंह गोलन का नागरिक अभिनंदन किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया जिसमें 36 बिरादरी के लोगों ने सुझाव दिए। सरपंच विक्रम तंवर ने कहा कि गांव के अनेक युवा शिक्षा, मेरिट के आधार पर नौकरियां पाकर और खेलों के माध्यम से गांव का नाम रोशन कर रहे हैं, इसके लिए पूरे गांव पर उन युवाओं पर नाज है। सरपंच ने कहा कि सुखदुआ (किन्नर) समाज कई परिवारों के साथ नई शादियों और पुत्र जन्म के अवसर पर बधाई लेने आते हैं तो परिवार की सामर्थ्य से ज्यादा शगुन राशि मांगते हैं। विरोध करने पर वे गलत भाषा का प्रयोग करते हैं जिसे लेकर पंचायत द्वारा एक रेज्युलेशन डाला जाएगा। इसमें सुखदुआ समाज के लिए 1100 रुपए शगुन राशि देने और मिठाई देने का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई सुखदुआ समाज का व्यक्ति गांव में ज्यादा धनराशि देने के लिए दबाव डालेगा तो इसकी शिकायत वे जरूर करेंगे क्योंकि कई परिवारों के साथ सुखदुआ समाज द्वारा अक्सर झगड़े करने की भी नौबत आई है।

खबरें और भी हैं...