पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhojhu Kalan News Haryana News The Person Who Went To Test His Son39s Bike Was Stolen

बेटे को परीक्षा दिलाने गए व्यक्ति की बाइक चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दादरी| बेटे को पेपर दिलाने ले गए व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने बाइक चोरी की शिकायत इमलोटा पुलिस चौकी को दी है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव इमलोटा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका बेटा पप्पू दसवीं कक्षा में पढ़ता है। जिसका गुरुवार को अंग्रेजी का पेपर था। इसलिए वह अपनी बाइक पर पप्पू को बैठाकर गांव मोरवाला परीक्षा दिलाने ले गया था। सुरेंद्र ने अपनी बाइक स्कूल के बाहर खड़ी कर दी और बेटे को अंदर बैठाने के लिए चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक गायब मिली। सुरेंद्र ने आस पड़ौस में लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
खबरें और भी हैं...