- Hindi News
- National
- Israna News Haryana News The Rights Of Weaker Sections Are Killed In Congress After Tanwar Sailja Was Made A Sacrificial Goat Dushyant
कांग्रेस में मारे जाते हैं कमजोर वर्ग के हक, तंवर के बाद सैलजा को बनाया बलि का बकरा: दुष्यंत
अजय बोले- अभय अकेला इनेलो विधायक हैं, विरोध करते तो वे भी हार जाते
राज्यसभा सीट के लिए पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा काे टिकट देने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चाैटाला ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। इसराना में अपने पिता अजय चाैटाला के 59वें जन्मदिवस पर अायाेजित प्रेरणाा दिवस रैली में दुष्यंत चाैटाला ने कहा कि कांग्रेस कमजाेर वर्ग विराेधी है। पहले प्रदेश अध्यक्ष अशाेक तंवर काे खत्म किया अाैर अब विधायक कुमारी सैलजा की राज्यसभा की टिकट काट दी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि असल में कांग्रेस दलित विराेधी पार्टी है, जाे कमजाेर वर्ग के हिताें के नाम पर सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकती है। पहले तंवर को और अब सैलजा को बलि का बकरा बनाया। वहीं, अजय चौटाला ने खुद के जेल में होने को भूपेंद्र सिंह हुड्डा की साजिश बताया। कहा कि उनका अहित करने वाले आज खुद जेल की दहलीज पर खड़े हैं। उन्होंने अपने भाई अभय चौटाला पर भी निशाना साधा। कहा- जेल में ओपी चौटाला से उनकी बात होती है और मैं कहता हूं कि आपने तो 20 विधायकों के साथ चंडीगढ़ भेजा था, लेकिन अब अकेला रह गया। वो भी इसलिए विधायक बन गया, क्योंकि एलनाबाद में हमने विरोध नहीं किया। अगर विराेध करते ताे खाता भी नहीं खुलता। अजय चौटाला ने जुलाना से पूर्व विधायक परमिंद्र ढुल पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेजेपी पुरानी इनेलो है। वहां वाले साथियों की हरी पगड़ी में थोड़ा सा पीला रंग मिलाने की जरूरत है। इस माैके पर पिता-पुत्र ने इसराना में करीब 7 करोड़ रुपए लागत की योजनाओं का उद्घाटन अाैर शिलान्यास किया। इसकी अध्यक्षता जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डाॅ. केसी बांगड़, राज्य मंत्री अनूप सिंह धानक, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार माैजूद रहे।
पानीपत | डिप्टी सीएम से महिला ने बेटे के लिए नाेकरी की मांग की। कहा कि वे बहुत गरीब हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा- ठीक है कोशिश करेंगे।