पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chacharauli News Haryana News The Road From Kot To Ibrahimpur Has Not Been Repaired For 10 Years

कोट से इब्राहिमपुर वाली सड़क पर 10 साल से नहीं हुई मरम्मत, हो रही परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

10 साल से कोट से इब्राहिमपुर तक जाने वाली सड़क की किसी ने सुध नहीं ली। सड़क गड्ढों में तब्दील होकर एक गोहर बनकर रह गई है। कीचड़ से राहगीर और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण रोहताश कुमार, अमित कुमार, कुलविंदर सिंह, राजेश कुमार व सुरेश कुमार का कहना है कि कोट से इब्राहिमपुर तक जाने वाली सड़क को बने करीब 10 साल हो गए। आज तक दोबारा मरम्मत का भी कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि कोट से इब्राहिमपुर तक लगभग एक दर्जन से अधिक गांव पड़ते हैं जिस पर हर रोज सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। सड़क में हुए गड्ढों ने भी अपना आकार बढ़ाना शुरू कर दिया है। सड़क में लगे मेटिरियल की तो कहीं कहीं पहचान भी नहीं हो पाती। ग्रामीणों ने बताया कि इसी सड़क पर प्रदेश का एकमात्र चौधरी सुरेंद्र सिंह हाथी पुनर्वास केंद्र भी स्थित है। यहां तक आने में भी राहगीरों, ग्रामीणों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि कोट से इब्राहिमपुर तक जाने वाली सड़क का मुद्दा हर बार चुनाव के समय उठाया जाता है। हर बार इस सड़क को बनाने का केवल आश्वासन ही मिलता आया है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि कोट से इब्राहिमपुर जाने वाली सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए।

छछरौली | कोट से इब्राहिमपुर जाने वाली सड़क पर खड़ा खराब हुआ ट्रक।
खबरें और भी हैं...