पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News The Sarpanch Did Not Remove The Panchayati Land In Bhanpura

भानपुरा में सरपंच ने पंचायती जमीन पर नहीं हटवाया कब्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला के गांव भानपुरा के सरपंच द्वारा पंचायती जमीन पर किए कब्जे को हटवाने की बजाय जोहड़ की जमीन पर गली बनवाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए डीसी से कार्रवाई की मांग की है।

इस बाबत कुछ ग्रामीण एडीसी सत्येंद्र दूहन से मिले। एडीसी ने मामले में डीडीपीओ को जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। शिकायतकर्ता रमेशचंद्र के साथ पहुंचे गांव निवासी सुरेश कुमार, दलमिश, पालाराम, कुलदीप, चरण सिंह, मंगत व बलबीर आदि ने बताया कि गांव में पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों ने नाजायज रूप से कब्जा किया हुआ है। कुछ लोगों ने मकान आदि बनाए हुए हैं। इसको लेकर सरपंच से निशानदेही कराकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन उन्होंने अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि इतना ही नहीं, सरपंच ने अवैध कब्जा हटाने की बजाय जोहड़ की जमीन में एक गली का निर्माण भी करा दिया और प्रशासन से इसे पक्का कराने के लिए ग्रांट भी मंजूर करा ली।

उन्होंने सरपंच ग्राम पंचायत भानपुरा व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ सरपंच राममेहर यादव ने उन पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनावी रंजिश के चलते उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने गांव में जो भी विकास कार्य कराएं हैं वे नियमानुसार ही कराए हैं।

खबरें और भी हैं...