पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Cheeka News Haryana News The Sarpanch Laid The Foundation Stone Of The Community Center Cum Village Secretariat In Pinjupura

पिंजुपूरा में सामुदायिक केंद्र-कम-ग्राम सचिवालय का सरपंच ने किया शिलान्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलायत | उपमंडल के गांव पिंजुपूरा में शनिवार को सरपंच रेणू बाला ने ग्रामीणों की मौजूदगी में करीब 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र-कम-ग्राम सचिवालय का शिलान्यास किया। सामुदायिक केंद्र-कम-ग्राम सचिवालय राज्य सरकार व केंद्र सरकार से दी जाने वाली 26 सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा। इससे पूर्व गोस्वामी चौपाल में ग्राम सचिवालय चलाया जा रहा था। सरपंच रेणू बाला व ग्राम सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि सामुदायिक केंद्र कम ग्राम सचिवालय को दो मंजिला बनाया जाएगा। नीचे हाल बनाया जाएगा जिसमें विवाह व गांव के अन्य सामूहिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे। माैके पर तरसेम गोस्वामी, पूर्व सरपंच जीता राम, लीला राम सैनी, सुलतान पुरी, संदीप पंच, सुच्चा पंच मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...