पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News The Service Road Is Uprooted In The Grain Market The Farmers Will Have To Face A Lot Of Trouble Due To The Pit Built In Place

अनाज मंडी में उखड़े हुए हैं सर्विस रोड, जगह-जगह बने गड्‌ढों से किसान को झेलनी पड़ेगी भारी परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई अनाज मंडी प्रदेश की बड़ी मंडियों में शामिल है। इसके बावजूद भी फसल सीजन में किसानों को असुविधाओं की मार झेलनी पड़ती है। अनाज मंडी में पानी निकासी की व्यवस्था दुरूस्थ नहीं है। सर्विस रोड पर उखड़े हुए हैं। रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। मार्केटिंग बोर्ड ने भी सर्विस रोड दुरूस्थ करने का कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसे में गेहूं सीजन में किसानों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

अनाज मंडी में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। अप्रैल माह में ही फसल की आवक भी शुरू हो जाती है। गेहूं का सीजन शुरू होने से पहले मार्केट कमेटी और बोर्ड की सुविधाएं दुरूस्थ करनी होती हैं। मंडी में पानी निकासी और सर्विस रोड़ों की व्यवस्था दुरूस्थ नहीं है। सर्विस रोड़ों पर जहग-जगह गड्ढे बने हुए हैं। मंडी में किसान ट्रालियों में फसल डालकर लाते हैं। फसल के कारण ट्राली में वजन अधिक रहता है।

सर्विस रोड पर गड्ढे व रोड़े बिखरे होने से ट्रालियों का टायर फट सकता है। फसल से भरी ट्राली का टायर फटने से किसानों ट्राली पलट सकती है। वहीं फसल की आवक बढ़ने पर किसानों को सर्विस रोड पर भी अपनी फसलें उतारनी पड़ती हैं। गड्ढे व रोड़े फैले होने के कारण किसानों को वहां अपनी फसलें उतारने में असुविधा होगी।

प्लेटफार्म का लेवल सही नहीं, होता है जलभराव

अनाज मंडी में फसल डालने के लिए तैयार किए गए प्लेटफार्मों का लेवल भी सही नहीं है। बरसात होने पर पानी प्लेटफार्म पर भर जाता है। ऐसे में फसल रखी होने पर पानी फसल की ढेरी के नीचे भी फैल जाता है। मंडी परिसर के प्लेटफार्मों पर भरा पानी सीवर लाइनों तक नहीं पहुंचता है। फसलें गिली होने पर एजेंसी फसल की खरीद नहीं करती है। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। फसल सूखने तक किसानों को मंडी में ही रहना पड़ता है।

सुविधाएं बढ़ाने के लिए बोर्ड को लिखा है पत्र

अनाज मंडी में सर्विस रोड की मरम्मत व पानी निकासी की व्यवस्था मार्केटिंग बोर्ड द्वारा की जानी है। बोर्ड अधिकारियों को पत्र लिखकर गेहूं सीजन शुरू होने से पहले सुविधाएं बढ़ाने को कहा है। प्रयास है कि मंडी में फसल की आवक होने से पहले सुविधाएं बढ़ा ली जाएंगी।

परमजीत नांदल, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।

मार्केटिंग बोर्ड ने शुरू नहीं किया सर्विस रोड का कार्य

गोहाना. नई अनाज मंडी में सर्विस रोड पर बना गड्‌ढा।
खबरें और भी हैं...