- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News The Shopkeeper Was Brutally Beaten Up When Asked For A Loan
उधार मांगी तो दुकानदार को बेरहमी से पीटा
खरखौदा | थाना कला निवासी राजेंद्र ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के बाहरी छोर पर अंडों की दुकान है। शनिवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही सोनू व काला पहुंचे, जिन्होंने शराब पी हुई थी। उन्होंने दुकान पर आकर जब अंडे मांगे तो पिछली उधार ना चुकाने के चलते उसने दोनों से उधार सामान देने के मना कर दिया। जिस पर दोनों उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिस पर वह चिल्लाने लगा तो उसकी प|ी मौके पर पहुंच और उसे छुड़वाने लगी, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।