पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News The Skeleton Could Not Be Identified Kept In The Mortuary For Three Days

कंकाल की नहीं हो पाई शिनाख्त, तीन दिन के लिए शवगृह में रखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घरौंडा | अराईपुरा रोड पर बंद पड़ी राइस मिल के शौचालय में मिले कंकाल की शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को तीन दिन के लिए शव गृह करनाल में रखवा दिया है। कंकाल की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच की है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। अभी तक पुलिस के सामने कंकाल को लेकर कोई ठोस पहलू सामने नहीं आए हैं। शहर के अराईपुरा रोड पर कई सालों से बंद पड़ी राइस मिल के शौचालय में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले कंकाल की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस के मुताबिक कंकाल लगभग एक साल पुराना बताया जा रहा है। कंकाल के शरीर पर एक शर्ट थी। जिसके आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया कि कंकाल किसी पुरुष का है। कंकाल के पास से ऐसा कोई भी सुराग नहीं मिला जिससे की उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने कंकाल को शिनाख्त के लिए करनाल माेर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल तक कंकाल की गुत्थी पुलिस के लिए उलझी हुई है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए कंकाल को माेर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...