- Hindi News
- National
- Rai News Haryana News The Sky Was The Only One Among Six Sisters Death Due To Head Burst Murthal Came To Eat With Friends
छह बहनों में इकलौता था आकाश, सिर फटने से मौत, दोस्तों के साथ खाना खाने आया था मुरथल
घायल हर्ष की जुबानी
जीटी रोड स्थित बहालगढ़ के पास एक तेज रफ्तार कार पलट गई। कार में सवार पांच दाेस्त मुरथल ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। हादसे में एक 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मृतक अाकाश छह बहनों का इकलौता भाई था। गुरुवार को गणित का पेपर भी था। उसने पापा से कहा था कि सभी पेपर अच्छे हो रहे हैं, मेरिट आएगी।
दिल्ली के खजुरी की श्रीराम कॉलोनी निवासी हर्ष उर्फ हैप्पी, आकाश, गौरव, राहुल, जीनू व अरबाज खान खाना खाने के लिए मुरथल के ढाबा पर जा रहे थे। कार को अरबाज खान चला रहा था। कार की स्पीड़ ज्यादा थी। घायल हर्ष ने बताया कि उन्होंने तीन-चार बार अरबाज खान से कहा कि भाई कार की स्पीड़ कम कर लो, लेकिन उसने कम करने की बजाय स्पीड़ बढ़ा दी। जब वे बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो अचानक कार जीटी रोड से उतकर सर्विस रोड पर पहुंच गई और अचानक से कई पलटें खाकर एक दीवार से टकरा गई। कार पलटने से आकाश खिड़की से बाहर सड़क पर गिर गया। सड़क पर सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हाे गया। राहगीरों ने सभी को कार से बाहर निकाला। राहगीरों ने सभी घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां आकाश को मृत घोषित कर दिया। कार चालक अरबाज को मामूली चोट आई व जीनू, राहुल, गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल युवक ने तोड़ दम
खरखौदा | बैंयापुर निवासी विरेंद्र का कहना है कि वह हरियाणा पुलिस में तैनात है और मौजूदा हाल में पीजीआई, रोहतक थाने में हैं। सोमवार को वह अपनी गाड़ी लेकर ड्यूटी के लिए घर से निकला तो उसके लड़के के साथी हर्षित जिसे रोहतक में काम था ने उससे लिफ्ट ले ली। वह दोनों जब सिसाना के नारायण आश्रम से कुछ आगे निकले तो सामने चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ढ़ाबे की तरफ मोड़ दिया। जिससे उसकी सफारी गाड़ी ट्रक से जा टकराई और प्लट गई। इस हादसे में घायल हर्षित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दो बाइक आपस में टकराई महिला की मौत, पति घायल
राई | मुरथल के पास अलग-अलग दो सड़क हादसों में एक महिला व एक होटल वेटर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी वाहन चालक फरार हैं।
केस-1: मलिकपुर निवासी जयभगवान ने बताया कि धतूरी रोड पर बाइक से प|ी रेशम के साथ से प्लॉट से घर जा रहा था। इस बीच गांव के ही जय त्यागी ने तेज रफ्तार से बाइक से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रेशम की मौत हो गई। पुलिस ने घायल जयभगवान के बयान पर जय त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
केस-2: नेपाल निवासी विजय बहादुर टंडन ने बताया कि उसका भाई ज्योति टंडन मुरथल के एक ढाबा पर काम करता था। देर रात वह काम समाप्त कर अपने कमरे में जा रहा था। सड़क पार करते समय उसका भाई अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
तेज रफ्तार की वजह से कार पलट गई। कार सवार सभी दोस्त मुरथल खाना खाने आ रहे थे। एक छात्र की मौत हुई है। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
-अनिल कुमार, चौकी इंचार्ज बहालगढ़।
बहनों ने मांगी थी भगवान से मन्नत
आकाश की छह बहनें हैं। बहनों ने भगवान से मन्नत मांगी थी कि उन्हें एक भाई दे दे। भगवान ने उनकी सुनी और आकाश के रूप में एक भाई भी दिया। नन्हेंराम ने कहा कि जब उनकी बेटियों को इस दुखद घटना के बारे में पता चला कि वे बेहोश हो गई।
नन्हेराम बोले-उन्हें नहीं पता था बेटा मुरथल आया है
आकाश के पापा नन्हेराम ने बताया कि आकाश अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला था। उन्हें नहीं पता था कि वे उसे लेकर मुरथल आ जाएंगे। आकाश पढ़ाई में अच्छा था। उसने कहा था कि पापा सभी पेपर अच्छे हो रहे हैं, मेरिट आ जाएगी। उसे भी विश्वास था कि आकाश उसका नाम रोशन करेगा। उन्हें नहीं पता था कि उसका इकलौता बेटा पेपर भी पूरे नहीं दे पाएगा।
राई. बहालगढ़ के पास पलटी कार।
उतकर सर्विस रोड पर पहुंच गई और अचानक से कई पलटें खाकर एक दीवार से टकरा गई। कार पलटने से आकाश खिड़की से बाहर सड़क पर गिर गया। सड़क पर सिर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हाे गया। राहगीरों ने सभी को कार से बाहर निकाला। राहगीरों ने सभी घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां आकाश को मृत घोषित कर दिया। कार चालक अरबाज को मामूली चोट आई व जीनू, राहुल, गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक आकाश
अरबाज को 4 बार बोला था कार धीमी चलाए, नहीं सुनीं